भीम प्रज्ञा न्यूज़.सरदारशहर। गांव हरियासर घड़सोतान में कब्रिस्तान का वर्षों पुराना बंद रास्ता आखिरकार प्रशासन की कार्रवाई से खुल गया। बताया जा रहा है कि करीब 800 साल पुराने इस कब्रिस्तान सार्वजनिक रास्ते को गांव के ही थान सिंह द्वारा बंद कर दिया गया था, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामला सामने आते ही प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर अवरोध हटवाया और रास्ता खुलवाया। रास्ता खुलने के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने प्रशासन का आभार व्यक्त किया। गांव के ग्रामीण चोरु खां ने बताया कि रास्ता बंद होने से बहुत परेशानी थी आज प्रशासन ने रास्ता खुलवाया है आम जन को राहत मिलेगी। सरपंच रामलाल मेघवाल ने बताया कि यह रास्ता बहुत पुराना है आज प्रशासन की मदद से खुला है आम जन को राहत मिलेगी।
महिलाओं ने बताया कि सती दादी की जीवंत समाधी है जहां पर पुजा करने जाती हैं तो दिक्कत आती थी अब रास्ता खुलने से राहत मिलेगी।ग्रामीणों का कहना है कि कब्रिस्तान तक पहुंच का यह रास्ता लंबे समय से उपयोग में था और इसके बंद होने से अंतिम संस्कार जैसे जरूरी कार्यों में भी दिक्कत हो रही थी। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।
