भीम प्रज्ञा न्यूज़.झुंझुनूं। राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर सुशासन पखवाड़ा के अंतर्गत नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विधायक विक्रम सिंह जाखल के नेतृत्व में गांव गांव में विकास यात्रा निकाली जा रही है। जिसके माध्यम से विक्रम सिंह जाखल जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विगत दो वर्षों में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों तथा विकास यात्रा की उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दे रहे है साथ ही आने वाले समय में विकास कार्यों के लिए जनता से सुझाव भी ले रहे है। विधायक विक्रम सिंह जाखल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार का प्रत्येक निर्णय आमजन के जीवन को सरल, सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में समर्पित है। विधायक जाखल ने विशेष रूप से बताया कि ग्राम पंचायतो कोलसिया, बिरोल, सैनीनगर, ढाका की ढाणी, बाय में कुल 10 करोड़ 52 लाख के बजट से स्वीकृत कार्यों में सड़क, पेयजल, विद्युत, सार्वजनिक सुविधाओं एवं ग्रामीण आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। उन्होंने मंच से इन विकास कार्यों का विस्तृत हिसाब आमजन के समक्ष प्रस्तुत किया, जो भाजपा सरकार की पारदर्शी एवं जवाबदेह कार्यशैली का प्रतीक है। इसके साथ ही विधायक विक्रम सिंह जाखल ने बिरोल में निकुदास जी महाराज के मंदिर से प्रकाश राहड के घर तक वाया गौशाला सड़क का शिलान्यास किया और ढाका की ढाणी के दुर्जनपुरा में उपस्वास्थ्य केंद्र की नींव रखी तथा विश्वास दिलाया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए नई योजनाओं को प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार तक विकास की रोशनी पहुंचाना उनका संकल्प है। कार्यक्रम के दौरान जनसंवाद के माध्यम से आमजन की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
राज्य सरकार का यह प्रयास सेवा, सुशासन और गरीब-कल्याण की भावना को सशक्त करते हुए नवलगढ़ विधानसभा को विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर करने का सशक्त उदाहरण है। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी विशम्भर पूनिया, विधानसभा संयोजक मंजू सैनी, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र बाय, मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, सुभाष लाम्बा चेलासी सरपंच प्रतिनिधि, जुगल सैनी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, राजकुमार सैनी नगरपालिका अध्यक्ष नवलगढ़ पूर्व सरपंच बहादुर सिंह , प्रहलाद शेखावत, नेकीराम पूनिया, अशोक गढ़वाल, श्रीराम जांगिड उपसरपंच, सूर्यप्रकाश शर्मा, रिचपाल पूनिया, महेन्द्र सैन सहित गणमान्यजन उपस्थित रहें।
