भीम प्रज्ञा न्यूज़.नोखा।
भारतीय मजदूर संघ, राजस्थान प्रदेश के तत्वावधान में 26 दिसंबर को जयपुर में एक विशाल “हूंकार रैली” का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में प्रदेशभर से भारतीय मजदूर संघ से जुड़े लगभग एक लाख श्रमिक भाग लेकर सरकार के समक्ष अपनी विभिन्न मांगों को मजबूती से रखेंगे। राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के प्रदेश संगठन मंत्री चुन्नीलाल राजस्थानी ने जानकारी देते हुए बताया कि नोखा सहित बीकानेर जिले से सैकड़ों श्रमिक जयपुर कूच करेंगे। उन्होंने बताया कि विद्युत कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर प्रदेशभर के हजारों विद्युतकर्मी इस विशाल रैली में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने बताया कि जोधपुर डिस्कॉम श्रमिक संघ के बैनर तले भी बड़ी संख्या में विद्युतकर्मियों ने इस रैली में पहुंचने का संकल्प लिया है। यह रैली श्रमिकों के अधिकारों और समस्याओं को लेकर एक सशक्त मंच बनेगी। इस अवसर पर राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं डिस्कॉम उपाध्यक्ष प्रेमसुख बिश्नोई, डिस्कॉम कार्यसमिति सदस्य भंवरसिंह बीदावत, भीमसेन भाटी, वरिष्ठ कार्यकर्ता ओमप्रकाश रांकावत, जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार छिंपा, नोखा उपखंड अध्यक्ष बजरंग बिश्नोई, महामंत्री धन्नाराम कुलड़िया, कोषाध्यक्ष गोपीकिशन छींपा, जिला भामसं सदस्य महेश पारीक, दिनेश मोदी, एआरओ नरेश बिश्नोई, सुरेन्द्र सिंह, राजकुमार चौधरी, बजरंग डेलू, महेश मीणा, हरिराम पंवार, गणेश रांकावत, श्रवण छींपा, राजाराम सैन, अशोक सोनगरा सहित अनेक श्रमिक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
