विजय रंगा (ब्यूरो चीफ)
भीम प्रज्ञा न्यूज़.फतेहाबाद/टोहाना। जाखल पुलिस ने मात्र 5 दिनों में त्वरित कार्रवाई कर 5 करोड़ की ठगी के मामले को उजागर कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने ठगी किए गए धान के 9300 बैग भी बरामद कर लिए हैं । यह जानकारी पुलिस कप्तान सिद्वांत जैन ने आज प्रेसवार्ता में दी। एसपी ने बताया कि गत दिवस करनाल के एक परिवार का तीन फर्मों गंगा फुड, गंगा ओवरसीज व श्री श्याम फुड ने टोहाना, जाखल, पातड़ा चीका व आस पास की चावल मिलों से 10 हजार बैग बासमति धान खरीदा मगर भुगतान नहीं किया। इस पर जाखल टोहाना की भारती राईस मिल, लक्ष्मी राईस मिल, गोपाल राईस मिल ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया। मिल मालिक चावल वापिसी की उम्मीद छोड़ चुके थे। एसपी जैन ने कहा लेकिन जाखल पुलिस ने करनाल के दंपत्ति व फर्म हिस्सेदारों का न केवल करनाल से गिरफ्तार किया बल्कि पानीपत के गांव छाजनपुर स्थित गोदाम से 9300 बैग चावल रिकवर कर टोहाना ले आए हैं। थाना जाखल पुलिस ने एक महिला आरोपी और आरोपी संदीप उर्फ मोनू, निवासी करनाल को गिरफ्तार किया। जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि आरोपी संदीप उर्फ मोनू आदतन श्रेणी का अपराधी है तथा इसके विरुद्ध पहले से निम्नलिखित 03
अभियोग दर्ज हैं। इस मामले में संदीप उर्फ मोनू पुलिस रिमांड पर है। उल्लेखनीय है कि जेनव राइस मिल (पातड़ा), महादेव, स्वास्तिक व केशव राइस मिल (चीका ), गोयल इंटरनेशनल राइस मिल (असंध ) का 70 लाख रुपये कीमत के धान की ठगी की गई। इसी तरह लक्ष्मी राइस मिल, जाखल का 85 लाख रुपये, गोपाल राइस मिल जाखल का 35 लाख रुपये, मारुति राइस मिल टोहाना से 70 लाख रुपये के ने धान की ठगी की गई। एसपी बताया कि आरोपी संगठित गिरोह की तरह काम करते हैं और चावल मिल मालिकों को चावल निर्यात का झांसा देकर माल खरीदते हैं।
