भीम प्रज्ञा न्यूज़@ पवन कुमार शर्मा, मंडावा।
फतेहपुर रोड स्थित गोयनका धर्मशाला में चल रही नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के पांचवें दिन राम–सीता विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण और सजीव वर्णन किया गया। अयोध्या से पधारे कथावाचक धर्मदास महाराज ने कथा को संगीतमय शैली में प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
कथा में पुष्प वाटिका मिलन, शिव धनुष तोड़ने की शर्त, भगवान राम द्वारा धनुष भंग, जनकपुरी में बारात आगमन, राजा जनक द्वारा महाराज दशरथ को निमंत्रण, ब्रह्माजी द्वारा लग्न पत्रिका लेखन तथा शुभ मुहूर्त में विवाह संपन्न होने का सजीव चित्रण किया गया। राम–सीता विवाह के साथ ही भरत–मांडवी, लक्ष्मण–उर्मिला एवं शत्रुघ्न–श्रुतकीर्ति के विवाह प्रसंग का भी विस्तार से वर्णन किया गया।
धर्मदास महाराज ने बताया कि जब धरती पर अधर्म बढ़ता है, तब प्रभु अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। राम–सीता का जीवन प्रेम, मर्यादा, त्याग और आदर्श का प्रतीक है। उन्होंने जनकनंदिनी सीता के जन्म, स्वयंवर की घोषणा तथा शिव धनुष भंग की कथा सुनाई। धनुष टूटते ही पूरा कथा पंडाल “जय श्रीराम” के जयकारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर राम–सीता विवाह की सजीव झांकी सजाई गई, जिस पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की। विवाह उत्सव के दौरान सोहर एवं विवाह गीतों पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। रामचरितमानस की चौपाइयों की संगीतमय प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। चारों भाइयों के विवाह पश्चात अयोध्या आगमन तथा माता कौशल्या, कैकेयी और सुमित्रा के वात्सल्य भाव का भी सुंदर वर्णन किया गया।
कथा के प्रारंभ में मुख्य यजमान लालचंद बियानी (फतेहपुर), नरेश सोनी (पालिकाध्यक्ष), नैना सोनी (पार्षद), मनोज कुमार सोनी एवं अंजू सोनी सपत्नीक ने विधिवत पूजा-अर्चना कर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। सार्वजनिक आयोजन समिति की ओर से प्रदीप सोनी, अशोक तंवर, सुनील सोनी एवं राकेश सोनी ने बताया कि नौ दिवसीय श्रीराम कथा के माध्यम से क्षेत्र में धर्म, संस्कार और भक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
इस दौरान लालचंद बियानी,प्रभु दयाल एवं शारदा देवी की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कथा के समापन पर आरती हुई और भक्तों ने प्रभु श्रीराम के जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कथा में प्रतिदिन की तरह आज भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिनमें महेश कुमार पाराशर, मनमोहन सेन, संदीप कुमार, रामस्वरूप चोटिया सहित सैकड़ों भक्तों ने कथा श्रवण कर धर्म लाभ अर्जित किया।

Hey hey! Gamef88, eh? Worth a peek if you wanna try something different. Jump on over to gamef88