समारोह को भव्य, अनुशासित व गरिमामय बनाने के दिए दिशा-निर्देश
भीम प्रज्ञा न्यूज़.टोहाना@रजत विजय रंगा !
उपमंडल स्तर पर मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम आकाश शर्मा ने किसान रेस्ट हाउस में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में समारोह को सफलतापूर्वक, भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा विभिन्न विभागों की ड्यूटियां निर्धारित की गईं।
एसडीएम आकाश शर्मा ने कहा कि लघु सचिवालय परिसर में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति सुनिश्चित की जाए, जिसके लिए विभागीय स्तर पर बच्चों व प्रतिभागियों की बेहतर रिहर्सल करवाई जाए। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल 21 व 22 जनवरी, जबकि 24 जनवरी को फुल ड्रेस में फाइनल रिहर्सल आयोजित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी को भी सम्मानित किया जाएगा। सम्मान सूची में महिला और पुरुष कर्मचारियों की संख्या बराबर रखने पर विशेष जोर दिया और कहा कि विभाग उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों के नाम भेजते समय महिला कर्मचारियों की संख्या को विशेष रूप से उल्लेखित करें।
एसडीएम ने नगर परिषद अधिकारियों को समारोह स्थल के आसपास तथा शहर के प्रमुख स्थानों की सजावट, साफ-सफाई और टैंट व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा, पेयजल व्यवस्था के लिए जन स्वास्थ्य विभाग और बिजली व्यवस्था के लिए बिजली विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां निकाली जाएंगी, जिनमें विभाग सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को प्रभावी रूप से प्रदर्शित करें।
बैठक में डीएसपी उमेद सिंह, बीडीपीओ राहुल श्योकंद, नायब तहसीलदार अनिल कुमार, कृषि विभाग के एसडीओ मुकेश मेहला, खंड शिक्षा अधिकारी सत्यपाल फोगाट, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ विजय शर्मा, सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. विनय बैनीवाल, मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

007jl, yeah, I’ve dabbled there. Kinda got that secret agent vibe going on, haha. The site’s pretty straightforward and easy to navigate. Give it a shot if you’re feeling lucky. 007jl
49slot’s alright! Nothing groundbreaking but it’s a solid spot to spin some reels. They got a good selection of games and the bonuses are pretty decent. 49slot
Been playing on 99jl for a while now. It’s not the flashiest, but it’s可靠 reliable and I’ve had some small wins here and there. Give it a try, maybe you’ll get lucky! 99jl