सिंघानिया यूनिवर्सिटी के एयरोनॉटिक्स डिपार्मेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हुए पीएम श्री चमेली देवी स्कूल बुहाना के विद्यार्थी
पीएम श्री चमेली देवी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मीडिया हाउस व यूनिवर्सिटी भ्रमण से सीखी ग्राउंड रिपोर्टिंग और करियर स्किल्स
भीम प्रज्ञा न्यूज़ पचेरी (झुंझुनूं)।
पीएम श्री चमेली देवी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बुहाना के छात्र-छात्राओं ने एजुकेशनल विजिट के तहत मीडिया वर्कशॉप एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता, मीडिया साक्षरता और करियर निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण कौशलों की जानकारी प्राप्त की। इस क्रम में विद्यार्थियों ने दैनिक भीम प्रज्ञा मीडिया हाउस एंड सेंट्रल लाइब्रेरी, बुहाना रोड पचेरी बड़ी पहुंचकर अखबार प्रकाशन की संपूर्ण प्रक्रिया को नजदीक से समझा।
अखबार प्रकाशन की बारीकियां सीखीं
मीडिया वर्कशॉप के दौरान विद्यार्थियों को अखबार की कंपोजिंग, डिजाइनिंग, खबर लेखन, संपादन, खोज खबर, प्रकाशन और अखबार प्रशासन की प्रोसेसिंग से अवगत कराया गया। बच्चों ने भीम प्रज्ञा द्वारा संचालित पुस्तकालय सेंट्रल लाइब्रेरी का भी भ्रमण किया, जहां उन्हें संदर्भ ग्रंथों और शोध सामग्री की उपयोगिता समझाई गई।
ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए सिंघानिया यूनिवर्सिटी भ्रमण

विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव दिलाने के उद्देश्य से उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग हेतु सिंघानिया यूनिवर्सिटी का भ्रमण करवाया गया। यहां बच्चों को विज्ञान, मेडिकल व फार्मेसी क्षेत्र में मेडिसिन निर्माण की प्रक्रिया, विधिक शिक्षा के अंतर्गत मूट कोर्ट विजिट एवं न्यायिक प्रक्रिया की ट्रायल डेमो दिखाई गई।
इसके साथ ही एरोनॉटिकल स्किल्स के लिए फाइटर जेट और हवाई जहाज मॉडल का निरीक्षण करवाया गया, जिस पर विद्यार्थियों ने रिपोर्टिंग की।
समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग असाइनमेंट
विद्यार्थियों ने साइबर अपराध से बचाव, आधुनिक वेयरहाउस, कृषि प्लांट, शोध एवं नवाचार जैसे विषयों पर ग्राउंड रिपोर्टिंग कर अपने असाइनमेंट तैयार किए। इस दौरान उन्होंने मीडिया साक्षरता का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करते हुए संवाद, अवलोकन और विश्लेषण की कई महत्वपूर्ण स्किल्स विकसित कीं।
करियर गाइडेंस और नई शिक्षा नीति पर मार्गदर्शन

मीडिया वर्कशॉप के मुख्य प्रशिक्षक दैनिक भीम प्रज्ञा के प्रधान संपादक एडवोकेट हरेश पंवार ने नई शिक्षा नीति 2020 के प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को मीडिया साक्षरता, करियर विकल्पों और कौशल आधारित शिक्षा के महत्व, वर्तमान परिपेक्ष में मीडिया की भूमिका और सोशल मीडिया में हर व्यक्ति की पहुंच और राष्ट्रीय तथा सामाजिक जिम्मेवारी की नैतिक जानकारी दी।
सिंघानिया यूनिवर्सिटी के पीवीसी डॉ. पवन त्रिपाठी ने यूनिवर्सिटी की विभिन्न लैब, फार्मेसी, कंप्यूटर साइंस, लॉ फ्रॉम लाइब्रेरी और मूट कोर्ट का भ्रमण करवाकर उच्च शिक्षा एवं करियर निर्माण के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
शोध, विधि और विज्ञान के क्षेत्र में अवसरों की जानकारी
इस अवसर पर रिसर्च डीन डॉ सुमेर सिंह ने शोध से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। लॉ डिपार्टमेंट के प्रवक्ताओं ने विधिक साक्षरता और वकालत के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। वहीं वायुयान विज्ञान से जुड़े विषयों में करियर निर्माण की जानकारी भी विद्यार्थियों को दी गई। यूनिवर्सिटी के एडमिन विजेंद्र शर्मा ने फाइटर जेट एवं हवाई जहाज जैसे उपकरणों का निरीक्षण करवाया।
विद्यालय व यूनिवर्सिटी, मीडिया कर्मी स्टाफ की रही उपस्थिति

विद्यालय भ्रमण दल का नेतृत्व वाइस प्रिंसिपल मंजू देवी टेलर ने किया। कार्यक्रम समन्वयक दिनेश कुमार बरवड़, शिक्षक सीताराम एवं नवीन कुमार उपस्थित रहे, सेंट्रल लाइब्रेरी के डायरेक्टर एडवोकेट मनोज पंवार, सतीश कुमार, सिंघानिया यूनिवर्सिटी के पुस्तकालय अधीक्षक डॉ. धर्मपाल, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. एस.के. दुबे, लॉ डिपार्टमेंट के डीन सुनील चतुर्वेदी, डिप्टी रजिस्ट्रार दीप्ति गुप्ता, डॉ. मधुबाला, डॉ. सरिता तिवारी, डॉ. प्रभात त्रिपाठी, मोहित श्रीवास्तव, डॉ. कपिल शर्मा सहित अनेक शिक्षाविद् एवं अधिकारी मौजूद रहे।
मीडिया साक्षरता से आत्मविश्वास में वृद्धि
इस शैक्षणिक भ्रमण व मीडिया वर्कशॉप से विद्यार्थियों में न केवल पत्रकारिता और ग्राउंड रिपोर्टिंग की समझ विकसित हुई, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में करियर निर्माण को लेकर उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा। कार्यक्रम को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सार्थक पहल माना गया। विद्यार्थियों ने इस कार्यशाला में एक काफी उत्सुकता और सहभागिता के साथ कई रोचक पहलूओं पर अपनी सहमति जताई।

Bahut hi shandar Anubhav raha aaj ka Thanks team Bheem Pragya