वीबी-जी राम जी योजना को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम: रतन सिंह तंवर
भीम प्रज्ञा न्यूज़.बुहाना।
भाजपा किसान मोर्चा के झुंझुनूं जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर ने मनरेगा का नाम बदलकर विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) किए जाने को लेकर कांग्रेस पार्टी पर जनता में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिना तथ्यों के जनता को गुमराह कर रही है, जबकि नई योजना में मजदूरों, किसानों और ग्रामीण जनता के हित में कई महत्वपूर्ण और लाभकारी सुधार किए गए हैं। जिलाध्यक्ष तंवर ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस योजना के सफल क्रियान्वयन और जनजागरूकता के लिए भाजपा किसान मोर्चा को नोडल एजेंसी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है। इसके तहत आगामी दिनों में मंडल स्तर तक सम्मेलन आयोजित कर ग्रामीणों को योजना की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, ताकि पात्र लाभार्थी अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि वीबी-जी राम जी योजना के तहत अब ग्रामीण मजदूरों को पहले की तुलना में अधिक रोजगार मिलेगा। जहां पहले मनरेगा में 100 दिन का रोजगार सुनिश्चित था, वहीं अब इस योजना में 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे मजदूरों को 25 अतिरिक्त दिनों का सीधा लाभ मिलेगा। तंवर ने आगे बताया कि पहले मनरेगा योजना की संपूर्ण राशि केंद्र सरकार वहन करती थी, लेकिन अब वीबी-जी राम जी योजना में 60 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी, जिससे राज्यों की भी अधिक भागीदारी सुनिश्चित होगी और कार्यों की गुणवत्ता में सुधार होगा।
उन्होंने कहा कि योजना में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी को अनिवार्य किया गया है, ताकि फर्जी हाजिरी और भ्रष्टाचार पर रोक लग सके तथा मजदूरी सीधे वास्तविक श्रमिकों तक पहुंचे। किसान मोर्चा नेताओं ने कहा कि यह योजना केवल रोजगार तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण आजीविका, कृषि कार्यों, जल संरक्षण, सड़क, तालाब, चारागाह विकास जैसे कार्यों से गांवों के समग्र विकास में सहायक होगी। उन्होंने कांग्रेस पर राजनीतिक लाभ के लिए योजना को लेकर गलत प्रचार करने का आरोप लगाते हुए जनता से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सरकारी योजनाओं की सही जानकारी प्राप्त करें।

Tried 9kbossbet out of curiosity, and I’ve gotta say their promotional stuff seems pretty good. Worth checking out their offers at least: 9kbossbet
Heard about BHTClubWebsite from a mate. Gave it a go and gotta say, not bad at all! Easy to use and the games are pretty fun. Definitely worth checking out if you’re looking for something new. bhtclubwebsite
JalwaGameGiftCode, now that sounds interesting! Always on the lookout for freebies. Hope I can snag some codes! Cheers! jalwagamegiftcode
Yo, downloaded the tk789app earlier this week. Interface is clean and easy to use. They’ve got a decent selection of games. Give it a shot and let me know what you think! tk789app
Alright football fans, 90phutlinktv is the place to be for live games! Streams are usually pretty solid, haven’t had too many buffering issues. Definitely worth a bookmark for those late-night matches. 90phutlinktv
Just signed up on new8833me. Registration was quick and easy. Been browsing the selection of games and it looks pretty promising. I’ll update you guys on how it goes! new8833me