ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत थाना शहर टोहाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : हेरोइन तस्करी के मुख्य सप्लायर को काबू
– पहले काबू हो चुकी महिला आरोपी से जुड़े मामले में सप्लायर पर शिकंजा*
भीम प्रज्ञा न्यूज़@ रजत विजय रंगा.टोहाना।
पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत थाना शहर टोहाना पुलिस ने नशा तस्करी के एक मामले में हेरोइन तस्करी के मुख्य सप्लायर को काबू करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। इस मामले में इससे पूर्व एक महिला आरोपी को नशीले पदार्थ सहित काबू किया जा चुका है। थाना शहर टोहाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि दिनांक 12.01.2026 को अपराध अनुसंधान शाखा टोहाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव लोहाखेड़ा में कार्रवाई करते हुए हेरोइन तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जांच की।
पहले काबू की गई महिला आरोपी संदीप कौर के खुलासों के आधार पर पुलिस ने उसके पति एवं इस नेटवर्क के मुख्य सप्लायर की पहचान की। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महेंद्र सिंह उर्फ मिंदू पुत्र प्रीतम सिंह निवासी लोहाखेड़ा, तहसील टोहाना, जिला फतेहाबाद को काबू किया। आरोपी के विरुद्ध थाना शहर टोहाना में अभियोग संख्या 22 दिनांक 12.01.2026 के तहत धारा 21(बी), 25, 61 व 85 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
इससे पूर्व इसी मामले में आरोपी की पत्नी संदीप कौर पत्नी महेंद्र सिंह उर्फ मिंदू निवासी लोहाखेड़ा को 7.78 ग्राम हेरोइन व नकद राशि सहित काबू किया जा चुका है, जिसकी बरामदगी नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में की गई थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी महेंद्र सिंह उर्फ मिंदू को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में नशा तस्करी से जुड़े अन्य लिंक, सप्लाई चैन तथा संभावित संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका को लेकर जांच जारी है।

Soy cliente fiel de WinonaCasino. La atención personalizada y la variedad de juegos me mantienen enganchado. It’s very good here!. winonacasino
Mexluckywin es mi sitio predilecto para intentar ganar en grande. Me gusta la variedad de juegos que ofrecen y la interfaz es bastante intuitiva. ¡A darle con todo en mexluckywin!
G333game tiene una selección interesante de juegos y un ambiente agradable. Siempre encuentro algo nuevo para probar y me gusta la facilidad de navegación. Encuentra tu juego en g333game.