खेतड़ी नगर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई मतदान प्रक्रिया
भीम प्रज्ञा न्यूज़.खेतड़ी नगर।
डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी का प्रदेश-व्यापी चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। खेतड़ी-बुहाना उपखंड के लिए रविदास मंदिर, खेतड़ी नगर को मतदान केंद्र बनाया गया, जहां मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्र पर कुल 682 पंजीकृत मतदाताओं में से 423 मतदाताओं ने मतदान किया, जिससे लगभग 62 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
प्रत्येक मतदाता ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं महासचिव—तीन पदों के लिए अपने मत का प्रयोग किया। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका था। बूथ निर्वाचन अधिकारी सत्यवीर महरानिया, मतदान बूथ प्रभारी हनुमान प्रसाद महारानियां ने बताया कि सोसाइटी के आजीवन सदस्य, अनुसूचित जाति समाज के जागरूक एवं बुद्धिजीवी मतदाताओं ने जिम्मेदारी के साथ मतदान में भाग लिया। मतदान के दौरान मतदाता अपने-अपने वाहनों से मतदान केंद्र पहुंचे, वहीं समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में सक्रिय नजर आए।
निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी एवं सुचारु संचालन में पूर्व लोकपाल महावीर प्रसाद तोगड़िया, सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर सुरेंद्र बजाड़, श्रवण दत्त नारनोलिया, डॉ. अंबेडकर मेघवंशी विकास संस्थान के अध्यक्ष बंशीधर दोचानियां, जिला निर्वाचन पर्यवेक्षक बलबीर सिंह काला सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके अलावा सत्यनारायण गर्वा, धर्मपाल शीला, रामानंद आर्य, रमेश डांडा, एडवोकेट हवासिंह बबेरवाल, सहीराम डाडा, सहीराम तंदूवाल, कर्ण सिंह दहिया, शिक्षणराम दहिया एवं बलवीर सिंह रांगेय सहित बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्र पर मौजूद रहे।
कुल मिलाकर खेतड़ी नगर में डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी का चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुआ, जिससे समाज में संगठनात्मक मजबूती और लोकतांत्रिक चेतना का संदेश मिला।

123wincom30? Another one bites the dust… or maybe not! Worth a quick look at least. Are their bonuses any good tho’? I wonder. 123wincom30