मेवा देवी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने 230 मरीजों को दी निःशुल्क जांच और दवा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.नीमराना@रमेशचंद
नीमराना उपखंड के घिलोट मे मेवा देवी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, घिलोठ में रविवार को आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर में 230 मरीजों को निःशुल्क जांच और दवा वितरित की गई। शिविर में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, गठिया, हड्डी व जोड़ों के रोग, नेत्र संबंधी बीमारियों की जांच की गई।
शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रविन्द्र, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अशोक, ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र देव, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. नितेश राज एवं डॉ. कुलदीप ने अपनी सेवाएँ देकर मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श किया।
अस्पताल निदेशक डॉ. नितेश राज एवं डॉ. कुलदीप ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य उन लोगों तक चिकित्सा सुविधाएँ पहुँचाना है, जो आर्थिक कारणों से नियमित इलाज नहीं करा पाते।
शिविर के सफल आयोजन में अस्पताल प्रबंधन टीम से मनोज कुमार, सत्येंद्र यादव, साथ ही डॉ. रविन्द्र खींची, डॉ. नितेश राज खींची सहित समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Anyone else playing on zt9398net? I’m really digging the community there. Seems like a good place to hang out and have some fun. Give it a try! zt9398net
Heard some buzz about 39 jili and decided to try it. Not disappointed! Solid experience overall! Link is 39 jili.
¡Qué onda, gente! Probé Fundalor Mexico y la verdad me sacó de apuros. Buscaba opciones de fondeo y esta fue la que me convenció más. Échenle un ojo a fundalor mexico, chance y les sirve como a mí.