भीम प्रज्ञा न्यूज़.चिड़ावा। शहर में रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले भारतीय नौसेना के भूतपूर्व सैनिक विनोद दाधिच ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उपलब्धि की हैट्रिक लगाई है। 65 वर्ष की आयु में उन्होंने सीकर मैराथन में लगातार तीसरी बार भाग लेते हुए 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन को 1 घंटा 55 सेकेंड में सफलतापूर्वक फिनिश किया। विनोद दाधिच की इस उपलब्धि से चिड़ावा एवं झुंझुनू जिले का नाम पूरे राजस्थान में रोशन हुआ है। उनकी इस सफलता ने यह सिद्ध कर दिया कि अनुशासन, नियमित अभ्यास और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर उम्र कोई बाधा नहीं होती। उनके इस शानदार प्रदर्शन पर क्षेत्रवासियों व खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
