भीम प्रज्ञा न्यूज़.चिड़ावा। शहर के एम आर एस प्रनामी स्कूल के होनहार छात्र विराट मिश्रा ने खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 6 और 7 दिसंबर 2025 को जीवनी इंटरनेशनल स्कूल, चिड़ावा में आयोजित 7वीं नेशनल इंडो किक चैंपियनशिप 2025 में विराट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया।
Indo Kick Cum Federation के तत्वावधान में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच जोरदार मुकाबले देखने को मिले। इन कड़े मुकाबलों में विराट मिश्रा का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा, जिसकी बदौलत उन्हें रजत पदक हासिल हुआ।
इस उपलब्धि पर विद्यालय में विराट को मेडल पहनकर एवं मोमेंट देकर सम्मान किया गया। जिसमें निदेशक अनिल दाधीच ने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ी की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विराट के जज्बे की सराहना की।
विराट की इस शानदार उपलब्धि पर उनके कोच विक्रम सिंह और समूचे विद्यालय परिवार तथा अभिभावकों ने गहरी खुशी और गर्व व्यक्त किया है। सभी ने विराट के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में संस्था सचिव अरविंद दाधीच और प्रबंध निदेशक लेफ्टिनेंट आर डी शर्मा ने प्रतिभाशाली खिलाड़ी विराट मिश्रा को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। सचिव अरविंद दाधीच ने इस दौरान बताया कि विराट हमेशा से ही एक मेधावी, अनुशासित और संस्कारी छात्र रहे हैं। लेफ्टिनेंट आर डी शर्मा ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कैलाश कविया, निदेशक अनिल दाधीच,प्रधानाचार्या निहारिका शर्मा, अजय शर्मा, संजय बागड़ी, मनोज कुमार शर्मा, संदीप रोहिला, विजेंद्र चौहान, शंकरलाल भारतीय, हेमलता वर्मा, दीपक वर्मा, विनय शर्मा, विनोद शर्मा, खेमचंन्द, सुनीता डांगी, रीतिका जांगिड़, मोनिका, सुनीता डैला, सरोज शर्मा, सुनीता चौधरी, कंचन, रेखा जांगिड़, राकेश सैनी, राकेश मालसरीया, मनीषा शर्मा, अनिता शर्मा सहित एम आर एस परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे और विराट को बधाई दी। विद्यालय परिवार ने इस बड़ी उपलब्धि को विद्यालय और चिड़ावा क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताते हुए विराट के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
