भीम प्रज्ञा न्यूज़.चिड़ावा।
मण्ड्रेला रोड स्तिथ विवेकानन्द पब्लिक सेकेंडरी स्कूल, चिड़ावा की गतका कोच लीना विक्रम सिंह ने 9वीं सीनियर नेशनल गतका चैंपियनशिप–2025 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, क्षेत्र एवं जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 27 से 30 दिसंबर 2025 तक चंडीगढ़ स्थित रतवारा साहिब गुरुद्वारा में आयोजित की गई, जिसमें देशभर से खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में लीना विक्रम सिंह ने राजस्थान की टीम से खेलते हुए सीनियर वर्ग में दो रजत पदक जीते। गतका डेमोंस्ट्रेशन इवेंट में रजत पदक व गतका सिंगल सोती फाइट इवेंट में भी रजत पदक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।विवेकानन्द स्कूल द्वारा संचालित विवेकानन्द स्पोर्ट्स स्कूल की तरफ से मन्नत सैनी, धीरज कुमार ने भी भाग लिया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर आज विद्यालय परिसर में उनका भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय की सचिव श्रीमती कोशी सैनी ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रिंसिपल विनोद कुमार सैनी ने कहा कि लीना विक्रम सिंह की यह उपलब्धि विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे पारंपरिक मार्शल आर्ट ‘गतका’ को नई पहचान मिलेगी। विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी।

If you like the classics, classicslots777 is the place to be. It is a simple place with traditional slots, without much fuss. Enjoy the retro vibes at classicslots777!