भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़।
मुकुंदगढ़ रोड पर स्थित जीण माता मंदिर में शुक्रार को अष्टमी के अवसर पर जीण माता परिवार की ओर से चतुर्थ मासिक मंगलपाठ व कीर्तन का आयोजन किया गया। जीण माता परिवार के जयकांत खरादी के अनुसार जीण माता मंदिर के पुजारी ठाकरसीदास पाराशर के सानिध्य में जीण माता परिवार के पवन शर्मा निर्मल, गणेश नारनोली, राकेश पारीक, नवल पाराशर, हेमंत पाराशर व मोनू मिश्रा आदि ने जीण माता के मंगलपाठ कर मैया को भजनों से रिझाया। इस अवसर पर बनवारीलाल टेलर, अनिल जोशी, प्रमोद पाराशर, राजकुमार सैन, श्याम पाराशर, जयप्रकाश पाराशर व सत्यम पाराशर सहित काफी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।
