बानसूर कोचिंग डिफेंस की नई कार्यकारणी का गठन:रामसिंह यादव बने उपाध्यक्ष, नई कार्यकारणी के सदस्यों का किया स्वागत

बानसूर कोचिंग डिफेंस की नई कार्यकारणी का गठन:रामसिंह यादव बने उपाध्यक्ष, नई कार्यकारणी के सदस्यों का किया स्वागत

भीम प्रज्ञा न्यूज.बानसूर। बानसूर में कोचिंग डिफेंस की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें चर्चा के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संरक्षक रामगोपाल यादव ने बताया कि कोचिंग डिफेंस की बैठक सुरेश ज्ञानपुरिया की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कोचिंग डिफेंस की व्यवस्थाओं को और बेहतर करने को लेकर चर्चा की गई और नई कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें सम्मति से उपाध्यक्ष के पद पर रामसिंह यादव, पुरुषोत्तम कौशिक, राजकुमार यादव, कृष्ण चौधरी को नियुक्त किया गया। वहीं विजय यादव को सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। अनुशासन सलाहकार समिति के पद पर राजपाल यादव, बलबीर गुर्जर, सत्यपाल दौराता, राजकुमार को नियुक्त किया गया। महासचिव के पद पर सतीश स्वामी, मीडिया प्रभारी के पद पर कुलदीप, यादराम यादव और कोषाध्यक्ष के पद पर रामरतन को नियुक्त किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *