कोलायत-बज्जू क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ता को 15 वर्षों के अनुभव के बाद मिली दोबारा जिम्मेदारी
सोहनलाल परिहार
भीम प्रज्ञा न्यूज़.बीकानेर। कोलायत-बज्जू, बीकानेर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता मेवाराम मेघवाल (बरसलपुर) को एक बार फिर बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें पार्टी नेतृत्व द्वारा पुनः जिला देहात अध्यक्ष, कांग्रेस बीकानेर के पद पर नियुक्त किया गया है। मेघवाल ने उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए पार्टी नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। मेवाराम मेघवाल पिछले 15 वर्षों से कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। उन्हें इससे पूर्व वर्ष 2015 में संभाग प्रभारी गोविंद राम मेघवाल ने पहली बार यह जिम्मेदारी सौंपी थी। वर्तमान में, मेघवाल पंचायत समिति सदस्य (वार्ड नंबर 3, बरसलपुर) हैं, जहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ा और विजय प्राप्त की। मेघवाल ने अपनी नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेंद्र पाल गौतम, राजस्थान प्रदेश अध्यक्षा ममता भूपेश (पूर्व कैबिनेट मंत्री), प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, और पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल (बीकानेर) सहित सभी कांग्रेस अध्यक्षों, पूर्व मंत्रियों और विधायकों का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
