विश्व दिव्यांगता दिवस पर दिव्यांगों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, रंगीन हुआ शरबती देवी दिव्यांग सशक्तिकरण केंद्र
रमेशचंद्र
भीम प्रज्ञा न्यूज़.नीमराना। कस्बे में तलवाड़ रोड पर सरकारी कॉलेज के समीप स्थित शरबती देवी दिव्यांग सशक्तिकरण केंद्र में बुधवार को विश्व दिव्यांगता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आगाज मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पण कर की गई। जहां दिव्यांग बालकों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं सहित फिल्मी गीतों पर जमके ठुमके लगाए। इस दौरान संस्था अध्यक्ष रवि कुमार ने इस दिन के महत्व के बारे में बताया और कहा कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए हमें उनके साथ मिलकर काम करना होगा। उपाध्यक्ष मांगेराम ने सभी बच्चों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय गायक कलाकार रतिराम महाशय ने अपनी गायकी से समा बांध दिया और सभी दिव्यांग बालकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में वीरपाल, रामावतार सहित स्टाफ सदस्य, अन्य गणमान्य लोग व संस्था के दिव्यांग बालक मौजूद रहे।
