भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नरोदडा में वरिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत अरुण कुमार महला द्वारा अपने पुत्र लक्की महला के जन्म दिन के अवसर पर कक्षा प्रथम से बारहवीं तक के सभी बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। समारोह में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विद्याधर शर्मा थे । ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने 3 लाख 50 हजार रुपए की लागत से पृथक से शौचालय बनाने का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को प्रेषित किया ओर जल्दी ही बनाने की घोषणा की । इस अवसर पर प्राचार्या सावित्री देवी, रामसिंह शिवरान, रामेश्वर सिंह ख्यालिया, धर्मपाल महला, रेसला जिलाध्यक्ष सुभाष महला, श्री राम मूंड, राजेंद्र वर्मा,रामदेव बिरड़ा, आनंद नैन सहित विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।
