गोयनका महिला महाविद्यालय में एन एम आर स्पेक्ट्रोस्कोपी पर गेस्ट लेक्चर का हुआ आयोजन
भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। मोहिनी देवी गोयनका महिला महाविद्यालय में बुधवार को एन एम आर स्पेक्ट्रोस्कोपी पर गेस्ट लेक्चर सेशन का आयोजन रसायन विज्ञान विभाग के माध्यम से किया गया।जिसमें मुख्य वक्ता डॉ प्रदीप पिलानिया, एसोसिएट प्रोफेसर, राजकीय विज्ञान महाविद्यालय, सबलपुरा, सीकर के द्वारा छात्राओं को स्पेक्ट्रोस्कॉपी तकनीक की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।अलग-अलग रेंज के रेडिएशन के आधार पर अलग-अलग प्रकार की स्पेक्ट्रोस्कॉपी के बारे में बताते हुए उन्होंने एनएमआर स्पेक्ट्रोस्कॉपी तकनीक ऑर्गेनिक केमिस्ट्री का एक ऐसा उपकरण है जो किसी नमूने की आणविक संरचना और रासायनिक गुणो के निर्धारण के लिए शक्तिशाली चुंबकीय क्षेत्र रेडियो तरंगों का उपयोग किया जाता है।उन्होंने बताया कि यह तकनीक अत्यधिक महत्वपूर्ण है, इसका उपयोग तरल और ठोस दोनों अवस्थाओं में विभिन्न प्रकार के नमूनों के लिए किया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि एन एम आर स्पेक्ट्रोस्कोपी में ऐसी रेडियो तरंगों का उपयोग किया जाता है, जिसका कोई हानिकारक विकिरण प्रभाव नहीं होते इसलिए एनएमआर स्पेक्ट्रोस्कॉपी का उपयोग रसायन चिकित्सा, फार्मास्युटिकल और दवा संरचनाओं, पदार्थ विज्ञान इत्यादि में किया जाता है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अर्चना शर्मा ने प्रदीप पिलानिया जी के व्यक्तित्व से अवगत कराते हुए छात्राओं के लिए प्रेरक और ज्ञानवर्धक जानकारी हेतु उनका आभार व्यक्त किया मंच संचालन डॉक्टर डॉक्टर गायत्री शर्मा के द्वारा किया गया और धन्यवाद बीना सोनी के द्वारा दिया गया। इसमें महाविद्यालय की डिग्री और बी़एड कॉलेज की समस्त छात्राएं उपस्थित रही।
