रमेशचंद्र
भीम प्रज्ञा न्यूज़.नीमराना।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानका में गुरुवार 4 दिसंबर को भामाशाह चरण सिंह पुत्र रमेश चंद्र निवासी मानका ने अपने जन्म दिवस पर सेवा, संस्कार और शिक्षा के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने सपत्नीक यज्ञ–हवन कर धार्मिक परंपराओं के साथ कार्यक्रम सम्पन्न कराया। इस शुभ अवसर पर विद्यालय के दिव्य एवं भव्य मुख्य द्वार निर्माण के लिए भूमि पूजन कर आधारशिला रखी गई। भामाशाह की ओर से सभी विद्यार्थियों, स्टाफ और उपस्थित अतिथियों के लिए भोजन प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई, जिसे सभी ने श्रद्धा व प्रसन्नता से ग्रहण किया। यज्ञ का संचालन प्राचार्य यशवंत शास्त्री ने किया, जबकि उप्राचार्य कमल कुमार शर्मा ब्रह्मत्व के रूप में उपस्थित रहे। स्टाफ सचिव निहाल सिंह, व्याख्याता जगदीश यादव, प्रियंका, सुषमा, यशोदा सहित स्टाफ ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में भामाशाह के परिजनों के साथ सरपंच गोविंद, बावद सरपंच सत्यबीर, पूर्व सरपंच जगरूप चौधरी, धारूमल गुरुजी, नरेंद्र अरोड़ा, नरेंद्र (नेकी), विद्यालय के सभी एसएमसी–एसडीएमसी सदस्य, समस्त स्टाफ तथा आसपास के गांवों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
