सोहनलाल परिहार
भीम प्रज्ञा न्यूज़.बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज SP मेडिकल कॉलेज लैब टेक्नीशियन संघ की नई कार्यकारिणी का गठन बुधवार 4 दिसंबर 2025 को अध्यक्ष विकास मोदी द्वारा घोषित किया गया बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से कार्यकारिणी को मंजूरी दी और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बजरंग कुमार सोनी और प्रदेश प्रतिनिधि भी उपस्थित रहें। मुख्य संरक्षक छत्रपति व्यास संरक्षक पवन भाटी, अजय कुमार किराडू, मुख्य एवं विधि सलाहकार रवि शंकर पुरोहित, कोषाध्यक्ष व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद सिंह शेखावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ मल्लू राम जनागल, उपाध्यक्ष बजरंग गहलोत, महासचिव सचिव अशोक जीनगर, सह सचिव इमरान खान, महा मंत्री नरेश योगी, अतिरिक्त महामंत्री घेवर चंद, संगठन मंत्री याकूब अली, प्रचार मंत्री राधेश्याम शर्मा, कार्यालय मंत्री राहुल मीना आरटीआई प्रकोष्ठ प्रभारी विष्णु रतन दवे, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी प्रियंका कसवां सुनीता को जिम्मेदारी दी गई। अध्यक्ष विकास मोदी ने कहा कि नई कार्यकारिणी का उद्देश्य लैब टेक्नीशियनों की समस्याओं का समाधान करना संगठन को अधिक सुदृढ़ बनाना और सदस्यों के हित में एकजुट होकर कार्य करना है सभी पदाधिकारियों ने संगठन को नई दिशा देने और पारदर्शिता के साथ काम करने का संकल्प व्यक्त किया।
