भीम प्रज्ञा न्यूज़.पिलानी। नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति स्थल पर भीम आर्मी एकता मिशन के नेतृत्व में चल रहा धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल सोमवार को छठे दिन बाद समाप्त हो गया। लगातार पांच दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे भीम आर्मी पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन द्वारा एक नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आंदोलन खत्म करने की घोषणा की। कैलाश दास महाराज ने बताया कि पिछले छह दिनों से भीम आर्मी पदाधिकारी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सोमवार को आज छठे दिन दोपहर में पुलिस प्रशासन हरकत में आया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) फूलचंद मीणा और पिलानी थाना अधिकारी चंद्रभान चौधरी धरना-प्रदर्शन स्थल पर पहुँचे और आंदोलनकारियों से बातचीत की। भूख हड़ताल पर बैठे पदाधिकारियों में सत्यवान इंदासर, विकास आल्हा, सोमबीर आजाद (नवां) और मनोज कुमार (नवां) शामिल थे। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा चार नामजद आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच अधिकारी ने आश्वस्त किया कि इस मामले में कोई भी आरोपी नहीं बचेगा। पुलिस की इस कार्यवाही से पूरी टीम ने सहमति जताई। कपिल गोठवाल ने कहा कि आगे की कानूनी लड़ाई न्यायालय में लड़ी जाएगी।
समर्थन के लिए आभार
जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने समस्त सामाजिक संगठनों, सर्व समाज कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का धन्यवाद जताया, जिन्होंने धरने स्थल पर आकर समर्थन किया और तन, मन, धन से पीड़ित परिवार की मदद की। इस अवसर पर पीड़ित परिवार की माताजी सुनीता देवी, समाजसेवी राजेश दहिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतवीर बरवड़, उपसरपंच राकेश पाठड़िया, पिलानी तहसील अध्यक्ष चेतराम लिखवा, सूरजपाल आसपा अध्यक्ष पिलानी, सूरजगढ़ तहसील अध्यक्ष प्रीतम बिजौली, विक्रम इंडाली, शीशराम गोठवाल, राजेश खुडाना, सुनील सिरस्वा, कमलेश काला, जोगेंद्र आल्हा, आकाश आल्हा, कॉमरेड हरिओम, रणजीत बिगौदना, शेरसिंह मोरवा, सुनील शेखावत, महेश राजपूत, रवि चंदेलिया, नवीन मालूपुरा और पवन अरडावता** आदि भीम आर्मी पदाधिकारी उपस्थित रहें।
