भीम प्रज्ञा न्यूज़.चिड़ावा। मंड्रेल्ला रोड स्थित विवेकानन्द पब्लिक सेकण्डरी स्कूल के छात्र/ छात्राओं ने दिनांक 7 – 12- 2025 को आयोजित 7 वीं नेशनल इंडो किक चैंपियनशिप 2025 में राजस्थान की टीम से खेलते हुए 3 गोल्ड , 7 सिल्वर व 7 ब्रॉन्ज सहित कुल 17 मेडल जीते। विद्यालय के कोच विक्रम सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 6 राज्यों के कुल 150 छात्र / छात्राओं ने भाग लिया । विवेकानन्द स्कूल के छात्र भव्य सैनी , प्रधुम्न सैनी व छात्रा जिया सैनी ने गोल्ड,छात्रा कनिका सैनी ,छात्र रौनक सैनी, प्राशू , दिव्यांशु , जितेश, हर्ष व शुभम ने सिल्वर तथा छात्र नितिन जांगिड़,अरुण, जोनी सिंह , कनिष्क ,उमेश व गर्वित ने ब्रॉन्ज मेडल जीते। साथ ही इस प्रतियोगिता में विवेकानन्द स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । छात्र / छात्राओं के शानदार प्रदर्शन पर स्कूल के निदेशक शिवचन्द सैनी, सचिव कोशी सैनी,प्रिंसिपल विनोद कुमार सैनी, महिला कोच लीना कुमारी व समस्त स्टाफ ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
