सोहनलाल परिहार
भीम प्रज्ञा न्यूज़.बीकानेर।
शीतलहर की शुरुआत के बीच, श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति ने मिलकर अपने सेवा कार्यों को आगे बढ़ाया। संस्था ने विशेष रूप से सर्दियों के मौसम के अनुकूल गायों के लिए मीठी लापसी तैयार की और तुलसी सर्किल स्थित स्थानीय गौशाला में गौ माताओं को प्रेमपूर्वक खिलाई। इस अवसर पर, संस्था के सदस्यों ने श्री गुरु अर्जुन दास जी के प्रेरणादायक संदेश पर प्रकाश डाला, जिसमें गौ रक्षा के महत्व को विस्तार से समझाया गया है। “गाय न केवल धार्मिक महत्व रखती है, बल्कि इसके साथ अनेक वैज्ञानिक तथ्यों को भी जोड़ा गया है जो मानव जीवन को सुखी, समृद्ध और स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। गौ रक्षा का महत्व सिर्फ धार्मिक या सांस्कृतिक नहीं है, बल्कि यह मानव जीवन के समग्र विकास के लिए आवश्यक है।” यह भी बताया गया कि प्राचीन भारत में गाय अर्थव्यवस्था का आधार थी। गाय के दूध, दही, घी, गोबर और मूत्र का उपयोग विभिन्न प्रकार से किया जाता था, जो न केवल पौष्टिक होते हैं बल्कि औषधीय गुणों से भी भरपूर होते हैं।मीठी लापसी खिलाने के इस पुण्य कार्य में संस्था के कई सदस्य सक्रिय रूप से सम्मिलित हुए, जिनमें अभिषेक गुप्ता, उषा गुप्ता, हिमांशु किराडू, बसंत किराडू, अनिल स्वामी, वैभव, हिमांशी, मयंक और अन्य सेवादार शामिल थे। संस्था ने बताया कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्यों को जारी रखेंगे।
