-डिफ्लाटर किसानों के लिए एक मुश्त निपटान योजना घोषित-
विजय रंगा (ब्यूरो चीफ)
भीम प्रज्ञा न्यूज़.चंडीगढ़।
खरीफ फसलों में बाढ़, प्राकृतिक आपदा और भावांतर योजना के तहत आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुआवजा राशि जारी की। मुख्यमंत्री ने बताया कि बाढ़ में क्षतिग्रस्त फसलों के लिए 116 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसी तरह बाजरा के किसानों को भावांतर योजना के तहत 358 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि एक सप्ताह में किसानों के खातों में यह राशि पहुंच जाएगी। मुख्यमंत्री ने शहरों के विकास के लिए 1700 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सत्यापन के बाद एक लाख 20 हजार एकड़ में खराबे की पुष्टि हुई है। इसके चलते 54821 किसानों के खातों में 116 करोड़ ट्रांसर्फर किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि पशुधन और मकानों के नुकसान के लिए 4072 करोड की राशि पहले ही जारी की जा चुकी है। इस बार सबसे ज्यादा नुकसान कपास और बाजरा की फसलों को हुआ है। सरकार ने 25 से 50 फीसदी खराबे पर 9 हजार रुपये प्रति एकड़, 50 से 75 फीसदी खराबे पर 12 हजार रुपये और 75 फीसदी से ज्यादा खराबे पर 15 हजार रुपये मुआवजे की घोषणा की है मुख्यमंत्री ने शहरी विकास व मैट्रोपोलिटिन सिटी के विकास के लिए 1700 करोड़ रुपये की राशि बटन दबाकर कर की। मुख्यमंत्री ने आज इस अवसर पर पैक्स से फसली ऋण लेने वाले किसानों के लिए ‘एक मुश्त निपटान योजना घोषित की। मुख्यमंत्री ने कहा यह योजना किसानों के लिए वरदान साबित होगी। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि किसान यदि अपनी मूल राशि पैक्स में जमा करवा देते हैं तो उसका पुरा ब्याज माफ कर दिया जाएगा। यह योजना 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगी। मूल राशि भरने के बाद किसान फिर से पैक्स फसली ऋण ले सकेंगे। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा भी मौजूद रहें।
