भीम प्रज्ञा न्यूज़.नीमराना। काली पहाडी नयागांव के पास आज एक सीमेंट का खाली टोला झज्जर से गाड़ी खाली करके कोटपूतली जा रहे थे, जो नयागांव के पास एक खेत में नीचे उतर गया। दूसरी गाड़ी को बचाने के चक्कर में गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह खेत में जा गिरा। गाड़ी का नंबर HR47 C 1790 था और ड्राइवर दिलीप पुत्र वासुदेव बांका जिला बिहार का रहने वाला था। गनीमत रही कि ड्राइवर दिलीप को कोई चोट नहीं आई और जनहानि होने से बच गया। यह गाड़ी रात को 8:00 बजे नीचे गिरी थी और सुबह 10:00 बजे हाइड्रा बुलाकर के फिर उसे टोचन करके उसको खींचा गया और रोड से ऊपर उतार करके बाहर निकल गया। किसी भी तरह का नुकसान होने से बच गया। सुबह 10:00 बजे हाइड्रा बुलाकर के गाड़ी को खींचा गया और रोड से ऊपर उतार करके बाहर निकल गया। इससे गाड़ी और ड्राइवर दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई।
