राष्ट्रीय लोक अदालत की प्री-काउंसलिंग होगी
भीम प्रज्ञा न्यूज़ झुंझुनूं ।
वर्ष 2025 की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत 21 दिसम्बर रविवार को आयोजित होगी। जिसमें अधिकाधिक उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में न्याय टेबल लगेगी।
उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार मील के द्वारा विगत वर्ष किए गये न्याय टेबल नवाचार के सुखद परिणाम मिलने के साथ ही बड़ी संख्या में लोक अदालत की भावना से प्रकरणों का अंतिम रूप से निस्तारण होना सम्भव हो रहा है।
उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष मनोज कुमार मील ने बताया कि प्रकरणों का त्वरित न्याय सिद्धांत व उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की मूल पवित्रता से निस्तारण करने के लिए न्याय टेबल पर पीड़ित उपभोक्ताओं एवं सेवा प्रदाताओं को एकसाथ बैठा कर समझाइश करने का राष्ट्रीय लोक अदालत की प्री-काउंसलिंग कार्यक्रम सोमवार 15 दिसम्बर से शुरू किया जायेगा, जो पूरे सप्ताह चलेगा।
