सुमेर मीणा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.उदयपुरवाटी। भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग की टीम ने जन जागरूकता कार्यक्रम में गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छापोली में विद्यार्थियों और स्टॉफ को परमाणु ऊर्जा के बारे में विभिन्न जानकारी साझा की तथा परमाणु शांतिपूर्ण उपयोग के बारे में बताया। परमाणु ऊर्जा और यूरेनियम उत्खनन के बारे में जानकारी प्राप्त करके विद्यार्थियों को खुशी प्राप्त हुई। इस दौरान ACBEO महेंद्र सैनी, प्रधानाचार्य विशाल गुप्ता, व्याख्याता नरेन्द्र जालोपिया, अशोक बॉयल, पवन मीणा, केशर लाल सैनी, सरिता गुप्ता, कमलेश कुमावत, विकास निर्मल,मोहम्मद सलीम, सुरेश सैनी, हरेंद्र वर्मा, रामस्वरूप, महिपाल यादव सहित सम्पूर्ण स्टॉफ व विद्यार्थी उपस्थित रहें।
