खीमसिका परिवार द्वारा आयोजित भव्य रथयात्रा
जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा पूरा शहर, ऋषिकेश के महंतों ने किया मंत्रमुग्ध

भीम प्रज्ञा न्यूज़.चिड़ावा। आस्था और भक्ति के अद्भुत संगम के बीच, खिमसिका परिवार के द्वारा 22वीं श्री जगन्नाथ ब्रह्मोत्सव रथयात्रा का नगर में विशाल आयोजन किया गया। डालमिया खेल मैदान से शुरू हुई यह भव्य यात्रा पंचायत समिति, कबूतर खाना, मन्ड्रेला रोड़ होते हुए अंततः वृन्दावन फार्म स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंची। सर्व प्रथम, सुबह श्री जगन्नाथ जी की आरती के बाद विनय और प्रेम केडिया परिवार ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, और बहन सुभद्रा को रथ पर आरूढ़ कराया। जैसे ही रथ ने नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान किया, भक्तों में आस्था के प्रतीक भगवान के रथ का रस्सा पकड़ने की होड़ लग गई। ‘जय जगन्नाथ’ के उद्घोषों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। रथयात्रा के दौरान ऋषिकेश से पधारे महंतों ने ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर भगवान जगन्नाथ जी के भजनों पर जमकर नृत्य किया। भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। आकर्षण का मुख्य केंद्र भगवान शिव-पार्वती, कृष्ण-राधा, और हनुमान जी की सजीव झांकियां रहीं, जिन्होंने सभी शहरवासियों का मन मोह लिया। पूरे शहर में जगह-जगह शहर वासियों ने पुष्प वर्षा कर रथयात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। यह दृश्य चिड़ावा के लोगों की धार्मिक एकता और श्रद्धा को दर्शाता है। रथयात्रा के सफलतापूर्वक श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचने के बाद, भगवान को मंदिर में विधि-विधान से विराजमान किया गया। इसके उपरांत, महाप्रसाद (भंडारे) का वितरण किया गया जो देर शाम तक चलता रहा। इस सेवा कार्य में श्री हरि किर्तन, श्री हरि नाम प्रभात फेरी, और राम अमृत वाणी ग्रुप ने भंडारे में अपनी बहुमूल्य सेवा दी। जनकल्याण समिति चिड़ावा के सभी सदस्यों ने इस आयोजन को सफल बनाने में उत्साह से सहयोग किया।
प्रमुख गणमान्य और सेवादार रहे उपस्थित- आयोजक विनय केडिया, प्रेम केडिया नरेश – कुशुम शर्मा, गुंजन, कुशुम, शकुंतला,विनय- प्रेम केडिया, सानिया, सपना, उन्नति, नकिता, शितल, प्रतिभा,कोशु, सुशीला, मुन्नी बाई, आदित्य, सुरेश झुन्झुनूं वाला, पियूष,पूजीत,
ऋषिकेश से पधारे महाराज: परमानंद महाराज, राधा गोविंद दास, परमेश्वर दास, टीना शर्मा, शोभा चौधरी, दामोदरदास, भीम दास, भक्त निवेश, भक्त दिलीप।
नगर के गणमान्य: झण्डी प्रसाद हिम्मत रामका, सतेन्द्र कौशिक, सुशील शर्मा, मनोहर लाल जांगिड़, सुरेश मालानी, पूर्व चेयरमैन शंकर लाल वर्मा, रामचंद्र शर्मा, मूलचंद नरहडिया, राधेश्याम शर्मा सुखाड़िया, अशोक शर्मा, राकेश शर्मा (सूरजगढ़), सांवरमल पारिक, अमित सैनी (गोलू), अजय बागड़ी, निवास वर्मा, शशिकांत तिवारी, विपुल अग्रवाल, अमित गुप्ता, राकेश बजावावाला, अशोक, अनिल दाधीच, विकास शर्मा, हेमंत शर्मा, पुरषोत्तम, संदीप हिम्मतरामका, सुरेंद्र पारिक, विनित पारिक, श्याम जांगिड़, पूर्व पार्षद रविकांत शर्मा, राजकुमार-बबीता जिसपाल, समेत अनेक भक्तगण उपस्थित रहें।
