इक़रा एजुकेशन लाइब्रेरी का शुभारंभ, शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में अहम पहल
भीम प्रज्ञा न्यूज़.बीकानेर।
नागौरी तेलियान समाज बीकानेर की तंजीम नागौरी तेलियान विकास समिति द्वारा संचालित इक़रा एजुकेशन लाइब्रेरी का शुभारंभ 11 जनवरी (रविवार) को मदरसा अहले-सुन्नत फ़ैज़ान-उल-क़ुरआन में समारोहपूर्वक किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता अब्दुल मजीद खोखर ने की, जबकि मुख्य अतिथि डॉ. मोहम्मद सलीम और विशिष्ट अतिथि मक़सूद अहमद के कर-कमलों से लाइब्रेरी का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम अध्यक्ष अब्दुल मजीद खोखर ने कहा कि यह लाइब्रेरी समाज की पहली लाइब्रेरी है, जो बच्चों और युवाओं के शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुख्य अतिथि डॉ. मोहम्मद सलीम ने कहा कि आज के दौर में ऐसी लाइब्रेरी की अत्यंत आवश्यकता है,
जहां विद्यार्थी शांत वातावरण में बैठकर अध्ययन कर सकें और अपने भविष्य को बेहतर बना सकें। विशिष्ट अतिथि मक़सूद अहमद ने कहा कि जो कौम तरक़्क़ी चाहती है, वह शिक्षा को प्राथमिकता देती है और शिक्षा के लिए लाइब्रेरी का होना अनिवार्य है। सूरत से आए राजन ज़ैदी ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ज़ैनब ज़ैदी की ओर से लाइब्रेरी में सीसीटीवी कैमरे और वाई-फाई सुविधा लगवाने की घोषणा की। मुफ़्ती अशफ़ाक़ उल्लाह ग़ौरी ने कहा कि आज के समय में पढ़ा-लिखा होना जीवन का मूल आधार है और शिक्षा हासिल करना हम सभी का फ़र्ज़ है।
अनवर वकील साहब इरशाद ग़ौरी ने भी लाइब्रेरी के उपयोग और बच्चों को मिलने वाले लाभों पर अपने विचार रखे। समिति के अमीर वली मोहम्मद ग़ौरी रज़वी ‘वली’ ने समिति का परिचय देते हुए सभी अतिथियों और आगंतुकों का स्वागत किया। समिति के सिकंदर राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शौकत अली राठौड़ (चलवा) और रज़ाक ग़ौरी (चलवा) ने शिरकत की।
इस अवसर पर समिति के सरपरस्त सय्यद रमज़ान साहब, साबिर गोल्डी, नज़ीर ग़ौरी, सय्यद इरफ़ान अली (मास्टर जी), हसन अली ग़ौरी (नेताजी), इशरत अली ग़ौरी, ख़ैरदीन राठौड़, ज़ाकिर हुसैन, समिति सदस्य सय्यद आफ़ताब, एडवोकेट मक़बूल ख़ान, सैय्यद ताहिर, इस्माइल ख़िलजी, मो. हुसैन ख़िलजी, रिज़वान ख़न्ना, अब्दुल रज़ाक राठौड़, साजिद हुसैन ग़ौरी, माजिद ख़ान ग़ौरी, इक़बाल ख़िलजी, वासिद अली, समाज के वरिष्ठ मुश्ताक चौधरी, हासम चौधरी, सय्यद अख़्तर अली, बाबू ख़िलजी, अनारदीन राठौड़, हनीफ़ ग़ौरी, अतहर ग़ौरी, क़ासिम बीकानेरी, अब्दुल क़दीर ग़ौरी, इल्मुद्दीन ख़िलजी, सय्यद ख़ालिद, बरकत राठौड़, बाबू राठौड़, बिलाल अहमद ख़िलजी, मोहम्मद इस्लाम ख़िलजी, आबिद ग़ौरी, इंसाफ अली ग़ौरी, शोएब ग़ौरी सहित बड़ी संख्या में युवा एवं बुज़ुर्ग मौजूद रहें रहे। कार्यक्रम के अंत में शिक्षा को समाज की प्राथमिकता बनाने और अधिक से अधिक बच्चों को लाइब्रेरी से जोड़ने का संकल्प लिया गया।
