आलोक भांडोरिया।
भीम प्रज्ञा न्यूज़.रेवाड़ी।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार ने आमजन से अपील की है कि नगर परिषद रेवाड़ी क्षेत्र में स्थित सभी प्रॉपर्टी धारक अपनी-अपनी प्रॉपर्टी/संपत्ति का बकाया प्रॉपर्टी टैक्स 31 मार्च 2026 से पहले नगर परिषद कार्यालय रेवाड़ी में आकर जमा करवाएं या हरियाणा सरकार द्वारा जारी ऑनलाइन वेबसाइट https://property.ulbharyana.gov.in/ के माध्मय से भी जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि नगर परिषद कार्यालय द्वारा बकाया धारकों को नोटिस भी जारी किए गए थे लेकिन नोटिस प्राप्त होने उपरांत भी बकाया हाउस टैक्स धारकों द्वारा अपने सम्पत्तिकर हाउस टैक्स की अदायगी नहीं की है। उन्होंने बताया कि हाउस टैक्स धारकों द्वारा अदायगी नहीं की गई है, उन हाउस टैक्स धारकों पर जल्द ही नगर परिषद कार्यालय द्वारा नियमानुसार आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिसके हर्जे-खर्चे के वह स्वयं जिम्मेदार होगें।
नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार ने आमजन अपील की है कि नगर परिषद कार्यालय रेवाड़ी में प्रात: 9 बजे से सायं 5 बजे तक कमरा नंबर 101 में हाउस टैक्स जमा करवा सकते है और हरियाणा सरकार द्वारा जारी ऑनलाइन वेबसाइट https://property.ulbharyana.gov.in/ के माध्यम से भी जमा करवा सकते है।
