गुलेल गैंग के नाम से राजस्थान में पहचान, मां-बेटे पर 10-10 हजार व बेटी पर 5 हजार रुपये का इनाम
आलोक भांडोरिया
भीम प्रज्ञा न्यूज़.रेवाड़ी।
रेवाड़ी पुलिस को मिली इस बड़ी कामयाबी का खुलासा प्रेस वार्ता में करते हुए डीएसपी बावल श्री सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि एसपी रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस कुशल नेतृत्व में जारी “होगा हर अपराधी का हिसाब” अभियान अंतर्गत जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। एसपी के कुशल निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा चलाई जा रही अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश मुहिम अंतर्गत सीआईए कोसली प्रभारी एसआई सुभाष चंद की टीम ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह की इनामी महिला सरगना सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के गांव पड़तल निवासी काली उर्फ संतरा, उसके लड़के विजय, लड़की पिंकी व पड़ोसी अरुण के रूप में हुई है। राजस्थान पुलिस ने मां-बेटे पर 10-10 हजार व बेटी पर 5 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। राजस्थान में आरोपियों की पहचान गुलेल गैंग के नाम से होती है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद पांच दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान जिले में हुई चोरी की वारदातों के बारे में आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
उन्होंने बताया की इस मामले में गांव निमोठ निवासी ललित कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि 15 जुलाई 2025 की रात वह अपने मकान को ताला लगाने के बाद सोने के लिए प्लॉट में चला गया था। अगले दिन सुबह जब वह मकान पर आया तो मेन दरवाजे का ताला व कुडी टूटे हुए थे। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। कमरों में रखे अलमारी व संदूकों के ताले टूटे हुए थे। चोर कमरे में रखी संदूक से 2.5 लाख रुपये व लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। जिस पर पुलिस ने थाना खोल में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो इस मामले सीआईए कोसली ने बुधवार को जिला महेंद्रगढ़ के गांव पड़तल निवासी काली उर्फ संतरा, उसके लड़के विजय, लड़की पिंकी व पड़ोसी अरुण को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से चोरी किए गए सामान की बरामदगी व अन्य वारदातों का पता लगाया जाएगा। जिले के थाना खोल में इस गैंग ने चोरी की पांच वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
गुलेल गैंग के नाम से राजस्थान में मशहूर
डीएसपी बावल श्री सुरेंद्र श्योराण ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि आरोपियों ने हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में चोरी की 45 से अधिक वारदातों को अंजाम दिया था। 24 मामलों में आरोपियों की पहले भी गिरफ्तारी हुई थी। राजस्थान में इन्हें गुलेल गैंग के नाम से जाना जाता है। राजस्थान पुलिस ने काली व उसके बेटे विजय पर 10-10 हजार रुपये व काली की बेटी पिंकी पर 5 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। इस गैंग ने थाना खोल की चोरी की पांच वारदात, जिला महेंद्रगढ़ की चोरी की एक वारदात व राजस्थान की चोरी की 5 अन्य वारदातों में भी शामिल होने की बात स्वीकार की है।

Hey dudes! betap caught my eye, maybe it’ll catch yours too! Give it a look-see! Let the good times roll: betap
Alright! Heard about betcom88, I think its time to try this. If you are looking for something nice, check it here: betcom88
Okay88, huh? Name sounds promising! Anyone had any luck there? I’m always on the lookout for a solid platform. Maybe this is it. Give them a look-see at okay88