भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। आचार्य नटवरलाल जोशी की जयंती के अवसर पर आचार्य स्मृति ग्रंथ लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन पोद्दार प्रबन्धन संस्थान जयपुर व शंकराचार्य अभिनव शिक्षण संस्था जयपुर के तत्वाधान में आयोजित हुआ। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के कुलपति प्रोफेसर श्रीनिवास वरखेडी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में कुलपति वरखेडी को रजत श्रीफल, श्रीमाला, उत्तरीय, साहित्य स्वर्ण- रजत मुद्रा , प्रशस्ति, सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न, सम्मान राशि 51 हजार रुपए प्रदान कर राष्ट्रीय वररूचि सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर के कुलपति प्रोफेसर अनिल राय ने भारतीय कुटुंब परंपरा पर अपना विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि संस्कार निर्माण में कुटुंब महत्वपूर्ण योगदान देता है। संस्कार ही व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। राष्ट्र समाज से बनता है, समाज व्यक्तियों से बनता है और व्यक्ति चरित्र से सिद्ध होता है। चरित्र निर्माण में कुटुंब परंपरा, परिवार परंपरा अपना महत्वपूर्ण योगदान देती है।आचार्य श्री ने वैदिक साहित्य की पठन-पाठन व संकलन की परंपरा को पुनर्जीवित करने के लिए अनवरत प्रयास किए गए। कार्यक्रम में प्रो. वेदप्रकाश शास्त्री निदेशक राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, कैलाश चतुर्वेदी, पूर्व निदेशक -सं. शिक्षा , डॉ. सुभाष शर्मा , निदेशक – राजनीति शास्त्र विभाग , शशिकान्त जोशी, संपादक- शेखावाटी सन्मार्ग, अपूर्व जोशी, वित्तीय सलाहकार- राजस्थान विधानसभा, प्रो. अनुराग शर्मा, निदेशक- आरए पोद्दार प्रबन्धन संस्थान जयपुर ,पद्मश्री लक्ष्मण सिंह , लापोड़िया मॉडल, नरेन्द्र स्वामी, दादू द्वाराचार्य पिपराली, पद्मश्री सुण्डाराम कृषि वैज्ञानिक, पद्मश्री रामकिशोर बगरू प्रिण्ट , केशरी शर्मा अध्यक्ष -राजस्थान ब्राह्मण सभा , सुरेश मिश्र अध्यक्ष राजस्थान गौड ब्राह्मण महासभा, केशव शर्मा , वरिष्ठ प्रचारक आरएसएस ,प्रो. रमाकान्त पांडेय, निदेशक जयपुर परिसर सीएसयू डॉ. राजेश शर्मा, निदेशक-राजनीति शास्त्र विभाग ,प्रो. वर्तिका , निदेशक- कनोडिया विधिॅ संस्थान , अश्विनी पारीक, स्टेट हेड-ईटीवी ,पूर्व महापौर पंकज जोशी , प्रतीक श्रीवास्तव बॉस कंपनी जयपुर प्रो. वाईएस रमेश , संस्कृत सम्भाषण आग्रही, डॉक्टर सुनील शर्मा भारतीय प्रशासनिक सेवा पूर्व निदेशक जनसंपर्क निदेशालय, डॉ बृजभूषण शर्मा वरिष्ठ अधिकारी राजस्थान लेखा सेवा , संस्कृत माहाविद्यालय सालासर के पूर्व प्राचार्य भंवर लाल शर्मा , राजस्थानी के प्रसिद्ध लेखक कृष्ण गोपाल शर्मा के सुपुत्र अमित शर्मा, डॉ. सौम्या पण्डित – ब्लॉक सीएमएचओ, सांगरनेर डॉ. दिलीप कस्वां – ब्लॉक सीएमएचओ, लक्ष्मणगढ़ , डॉ. राजेश शर्मा , ओमप्रकाश, अरुण नहरिया व्यवसायी गिरधारी शर्मा तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर आशीष कुमार जोशी ने किया।
