भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। श्री रघुनाथ अस्पताल परिसर बालाजी मंदिर में रात्रि संगीतमय सुंदर कांड पाठ का आयोजन हुआ। बड़े मंदिर के महंत अशोक दास महाराज, बीदावत मंदिर के महंत दिलीप दास महाराज, श्रद्धानाथ आश्रम के युवा संत प्रकाश नाथ महाराज , श्री शीलजति आश्रम भोजासर बडा के पीठाधीश्वर महंत शिवराज जति महाराज आश्रम के सानिध्य में आयोजित संगीतमय सुंदरकांड पाठ लोक कलाकार सवाई सिंह, मनोज पाण्डेय,विनय तमोली ने सुंदरकांड का मंगल पाठ किया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष बनवारी पाण्डेय, भाजपा नेता जयप्रकाश सरावगी, पालडीवाल आईटीआई के प्राचार्य राकेश मालवीय, श्री रघुनाथ बालिका स्कूल की प्राचार्य श्रीमती गायत्री पोरवाल, तोदी महाविद्यालय के सचिव आशकारण शर्मा, समाजसेवी ललित भूत, अनिल मिश्रा, महेश चिराणियां, एडवोकेट प्रदीप पारीक, एडवोकेट नटवरलाल जोशी,वरिष्ठ शिक्षक कमल गोयनका, बगड़िया स्कूल के सचिव पवन गोयनका, योगगुरु विमल पारीक, व्याख्याता अश्विनी पारीक सहित प्रबुद्ध जन मौजूद थे। इस अवसर पर सवामणी प्रसाद का आयोजन किया। अस्पताल के महाप्रबंधक रघुवीर पारीक ने आगंतुकों का स्वागत किया।
