उदयपुरवाटी पुलिस ने गोठड़ा थाना क्षेत्र से दबोचा वांछित आरोपी युनूस कुरैशी
भीम प्रज्ञा न्यूज़.उदयपुरवाटी। पुलिस थाना उदयपुरवाटी को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में पिछले 40 दिनों से फरार चल रहे 2 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी, पुलिस निरीक्षक रामपाल मीणा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान युनूस कुरैशी (32 वर्ष), पुत्र रमजान कुरैशी, निवासी गिरधरपुरा शाहपुरा (पुलिस थाना गोठड़ा, जिला झुंझुनूं) के रूप में हुई है। पुलिस निरीक्षक रामपाल मीणा ने बताया कि आरोपी युनूस कुरैशी दुष्कर्म के एक प्रकरण में वांछित था और लगातार फरार चल रहा था।आरोपी को पकड़ने वाली टीम में थानाधिकारी रामपाल मीणा के साथ कांस्टेबल भागीरथ (176) और कांस्टेबल रामकिशन (1609) शामिल थे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी युनूस कुरैशी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ मु.न. 341/2016 धारा 341, 323, 327, 34 भादस के तहत पुलिस थाना नवलगढ़ (जिला झुंझुनूं) में मामला दर्ज है। पुलिस अब आरोपी से अग्रिम पूछताछ कर रही है।
