ट्रॉला बुक कराने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार।
भीम प्रज्ञा न्यूज़.रेवाड़ी@आलोक भांडोरिया
थाना क्षेत्र माडल टाउन पुलिस ने गत वर्ष मई माह में एक व्यक्ति से सामान भेजने के लिए ट्रॉला बुक कराने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान यूपी के जिला गोंदा के गांव मधपुर पंडित हाल आबाद कोलकाता के जिला हुगली के शारदा भवन फरमी डागरोड निवासी दीपक शुक्ला के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बताया की गत वर्ष 30 जून को गढ़ी बोलनी रोड रेवाड़ी स्थित एक सोसायटी निवासी संजय यादव ने अपनी शिकायत में बताया था
कि दिनांक 9 मई 2025 को उसने माल भेजने के लिए एक ट्रॉला बुक कराना था। इसके लिए उसने महाराष्ट्र के भिवंडी की दिशा लॉजिस्टिक फर्म के मालिक अनिल शर्मा से संपर्क किया था। उसने आरोप लगाया था कि अनिल शर्मा ने उससे एक लाख रुपये दो अलग अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए। बाद में उसे पता चला कि उसके साथ ठगी की गई है। जिस पर पुलिस ने थाना माडल टाऊन रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।
जो जांच के बाद पुलिस ने शनिवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी यूपी के जिला गोंदा के गांव मधपुर पंडित हाल आबाद कोलकाता के जिला हुगली के शारदा भवन फरमी डागरोड निवासी दीपक शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खाते में ठगी के 50 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
