अटेली में आर्य समाज दो दिवसीय वार्षिक उत्सव 9 से
मनोज बुलाण
भीम प्रज्ञा न्यूज़.मंडी अटेली।
आर्य समाज का 22 वार्षिक उत्सव पर अटेली की पुराने बस स्टैंड पर दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जानकारी देते हुए अटेली आर्य समाज के प्रधान हरदयाल आर्य ने बताया कि दो दिवसीय आर्य समाज का सममेलन अटेली के मानव भारती स्कूल आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन नौ एवं 10 दिसंबर को होगा। जिसमें हवन यज्ञ के साथ भजनोपदेशक दिया जाएगा। सम्मेलन का उद्घाटन अटेली मार्केट कमेटी के चेयरमैन दिनेश जेलदार करेंगे। जिसमें मुख्य अतिथि यश देव शास्त्री, भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व सरपंच कुलदीप यादव, जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव रहेंगे। आमंत्रित विद्वान एवं भजनोपदेशक में गौतम खट्टर, हंसानंद हंस, महात्मा यशदेव, हरिशंकर अग्निहोत्री, कैलाश कर्मठ, ओमवीर आर्य, स्वामी समर्पणानंद दड़ौली आश्रम, बहन कलावती आचार्य, पंडित विजय पाल आर्य, राजेंद्र तूफानी उटोली महाश्य नंदराम वैध सहित अनेक आर्य समाज व विद्ववान मौजूद रहेंगे। प्रधान हरदयाल आर्य ने बताया कि महर्षि दयानंद के दर्शन को150 वर्ष होने पर समारोह विशेष होगा।
