भीम प्रज्ञा न्यूज़.बुहाना। सीआई बिमला बुडानिया ने शनिवार को बुहाना थाना प्रभारी का पदभार संभाल लिया है। पूर्व थानाधिकारी उमराव सिंह जाट के शानदार कार्यकाल के बाद उन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली है। पदभार ग्रहण करने के बाद सीआई बिमला बुडानिया ने अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बुहाना थाना क्षेत्र हरियाणा सीमा से सटा हुआ है, जिसके कारण यहां आपराधिक गतिविधियों की संभावना अधिक रहती है। इस चुनौती को देखते हुए, हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि थाने में आने वाले हर परिवादी (शिकायतकर्ता) की समस्या का समाधान समयबद्ध एवं प्राथमिकता से किया जाएगा। यह नियुक्ति क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
