भीम प्रज्ञा न्यूज़ पचेरी।
श्री कृष्ण जिम क्लब में बुधवार सुबह एक सादे एवं गरिमामय कार्यक्रम के दौरान भीम प्रज्ञा कैलेंडर क्लब के सदस्यों को भेंट किए गए। इस अवसर पर भीम प्रज्ञा पंचांग–2026 का विधिवत लोकार्पण कर उसे सभी साथियों में वितरित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन क्लब के सीनरी आइकॉन हनुमान प्रसाद के नेतृत्व में किया गया, जिसमें क्लब के डायरेक्टर हरप्रीत यादव एवं भीम प्रज्ञा के संपादक हरेश पंवार विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने पंचांग का लोकार्पण करते हुए कहा कि भीम प्रज्ञा पंचांग सामाजिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक चेतना का संवाहक है और समाज को दिशा देने का कार्य करता है।
इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने भीम प्रज्ञा पंचांग–2026 की सराहना करते हुए इसे उपयोगी एवं प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में पंचांग का वितरण किया गया और सभी सदस्यों ने इसे अपने दैनिक जीवन में उपयोगी बताया।
अंत में आयोजकों ने उपस्थित सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियों में निरंतर सहभागिता बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया।
