सोहनलाल परिहार
भीम प्रज्ञा न्यूज़.बीकानेर/जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के नवनियुक्त प्रदेश सचिव चंद्रशेखर चांवरिया ने शुक्रवार को जयपुर में एससी विभाग की प्रदेश अध्यक्ष ममता भूपेश से शिष्टाचार भेंट की और औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। मुलाकात के दौरान, चांवरिया ने शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। श्री चांवरिया ने पार्टी नेतृत्व को आश्वस्त किया कि वह पूरे राजस्थान में कांग्रेस संगठन को मज़बूत करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।
दिल्ली रैली में भागीदारी बढ़ाने का संकल्प
चांवरिया ने पार्टी के आगामी अभियानों पर ज़ोर देते हुए कहा कि वह खड़गे साहब और राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान और एसआईआर (SIR) की मनमानी के विरोध में होने वाले प्रदर्शनों को सफल बनाने में जुटेंगे। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि 14 दिसंबर 2025 को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस पार्टी की विशाल रैली में, वह अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित करेंगे। उनका मुख्य उद्देश्य एससी वर्ग की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करना है, ताकि पार्टी की आवाज़ को और अधिक बल मिल सकें।
