भीम प्रज्ञा न्यूज़.चिड़ावा/हरिद्वार।
चिड़ावा महिला पतंजलि योग समिति द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए योग ऋषि स्वामी रामदेव ने हरिद्वार में समिति को सम्मानित किया। चिड़ावा से तहसील प्रभारी सावित्री चौधरी ने अपनी तहसील में संचालित योग कक्षाओं की विस्तृत जानकारी केंद्रीय प्रभारी देव प्रिया को प्रदान की। उन्होंने बताया कि 2019 से शुरू हुई ऑनलाइन निशुल्क योग कक्षाएं निरंतर आज तक नियमित रूप से चल रही हैं। समारोह के दौरान बाबा रामदेव द्वारा लड्डू प्रसाद, हवन कुंड और रुद्राक्ष माला का प्रेरणादायक प्रसाद भी प्रदान किया गया, जो योग को और अधिक गति देने का संबल बनेगा। ऑनलाइन योग कक्षाओं से प्रभावित होकर मीडिया प्रभारी श्याम गुप्ता ने भी समिति की सराहना की और कहा कि इस प्रयास से योग के प्रचार-प्रसार को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।
