भीम प्रज्ञा न्यूज.सिंघाना।
नगर कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कांग्रेस कार्यालय, सिंघाना में किया गया। बैठक का आयोजन माँ सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर किया गया, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जयंती मनाई एवं उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर भी सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय, समानता एवं शिक्षा के क्षेत्र में दोनों महान विभूतियों के योगदान को स्मरण किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी.पी. सैनी ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले और डॉ. आंबेडकर के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और कांग्रेस पार्टी सदैव उनके सिद्धांतों पर चलते हुए वंचित एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है।
बैठक में आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनसमस्याओं को प्रमुख मुद्दा बनाकर जनता के बीच जाने की रणनीति पर सहमति जताई। कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक मजबूती, आपसी समन्वय और अनुशासन के साथ चुनावी मैदान में उतरने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का मंच संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल ने किया। मंडल अध्यक्ष बाबुलाल कालोडिया ने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में नगर अध्यक्ष डीपी सैनी, मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कालोडीया, ब्लॉक उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, ब्लॉक सचिव नरेंद्र शर्मा दीनदयाल ज़ैदिया, नगर उपाध्यक्ष लकी शर्मा, इकबाल खान, पिंटू भार्गव, नगर महासचिव राजेश मीणा रवि मीणा, सचिव सत्यवीर गजराज, ब्लॉक संगठन मंत्री रविंद्र रॉकी, कार्यकारिणी सदस्य महेश सैनी, ओम प्रकाश, राजू गराटी विक्रम सिंह, हवा सिंह, मीणा समाज अध्यक्ष सुभाष मीणा, महिपाल मीणा, भूपेंद्र सैनी, राहुल सैनी, मनदीप, सुनील सैनी, नरेश सैनी आदि उपस्थित रहें।

121bett’s where it’s at for all your betting needs. Seriously, they’ve got everything. Give 121bett a shot, you won’t regret it: 121bett