भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। दिव्यांग दिवस के अवसर पर लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा मानव सेवा की भावनाओं को प्रमुखता देते हुए निःशुल्क दिव्यांग पेंशन सत्यापन कैंप का आयोजन किया गया।
शिविर ट्रस्ट के कार्यालय मे आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के दिव्यांगजनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। आयोजित विशेष सेवा शिविर में 35 दिव्यांग लाभार्थियों के पेंशन सत्यापन पूर्णतया निःशुल्क किए गए। ट्रस्ट की ओर से दिव्यांगों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया गया। दिव्यांग दिवस पर इस पहल ने जरूरतमंदों को बड़ी राहत प्रदान की और उन्हें सम्मान एवं सहयोग का संदेश भी दिया।ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि उनका उद्देश्य दिव्यांग, वृद्ध और विधवा महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से सहयोग प्रदान करना है तथा पेंशन संबंधित सेवाओं को उनके लिए सरल और सुलभ बनाना है। इसी भावना के तहत दिव्यांग दिवस पर पेंशन सत्यापन की यह सुविधा पूरी तरह निःशुल्क रखी गई।
