भीम प्रज्ञा न्यूज़.मुंबई। महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन हो गया है। वे 66 साल के थे। बुधवार सुबह 8.45 बारामती में उनका प्लेन क्रैश हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कि बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ। प्लेन में अजित पवार के साथ मौजूद उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ समेत 5 लोगों की जान गई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार पवार मुंबई से चार्टर्ड प्लेन में बारामती गए थे। वहां लैंडिंग के दौरान प्लेन रनवे से फिसल गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय DGCA ने हादसे में 5 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। थोड़ी देर पहले 6 लोगों के मारे जाने की खबर आई थी। अजित पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए बारामती में 4 सभाओं को संबोधित जा रहे थे। शरद पवार और सुप्रिया सुले दिल्ली में थे। हादसे की जानकारी मिलते ही वे पूरे परिवार के साथ बारामती के लिए निकल रहे हैं। परिवार के बाकी लोग उनके मुंबई आवास के लिए रवाना हो गए हैं।

अजित पवार का पारिवारिक-राजनीति जीवन
- अजित पवार की शादी सुनेत्रा पवार से हुई, जिनसे उनके दो बेटे जय और पार्थ पवार हैं। 1982 में, अजीत पवार ने एक सहकारी चीनी कारखाने के बोर्ड के लिए चुने जाने के बाद अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की।
- 1991 में, उन्हें पुणे जिला केंद्रीय सहकारी बैंक का अध्यक्ष चुना गया। वह 1991 में पहली बार बारामती संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए और बाद में अपने चाचा शरद पवार के लिए यह सीट खाली कर दी।
- अजित बारामती विधानसभा क्षेत्र से 7 बार महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए। उन्होंने पहली बार 1991 के उपचुनाव में जीत हासिल की और उसके बाद 1995, 1999, 2004, 2009 और 2014 में जीत हासिल की।
- नवंबर 2019 में, उन्होंने NCP में फूट डाली और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो गए और उपमुख्यमंत्री बने।
- फरवरी 2024 में, चुनाव आयोग ने पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह अजीत पवार के गुट को दे दिया।

गांव के लोग बोले- गिरते ही विमान में धमाका हुआ
बारामती एयरपोर्ट के पास एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- मैंने अपनी आंखों से देखा, यह बहुत तकलीफदेह था। जब एयरक्राफ्ट फिसला, तभी लगा था कि वह क्रैश हो जाएगा औैर ऐसा ही हुआ। विमान गिरते ही बड़ा धमाका हुआ। इसके तुरंत बाद हम इस तरफ दौड़े और देखा कि एयरक्राफ्ट तो आग का गोला बन चुका था। इसके बाद विमान में 4 से 5 धमाके और हुए। फिर कई लोग पहुंचे और विमान से लोगों को निकालने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी ज्यादा थी कि हम कुछ नहीं कर पाए। अजित पवार विमान में सवार थे और जो हुआ, उसे देखना बहुत दुखभरा था। मैं इसे शब्दों में नहीं बता सकता।

अजित ने एक दिन पहले CM फडण्वीस के साथ मीटिंग की थी
दिवंगत नेता अजित पवार मंगलवार को मुंबई में थे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में महाराष्ट्र कैबिनेट कमेटी ऑन इंफ्रास्ट्रक्चर की बैठक में हिस्सा लिया था। इस मीटिंग में महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

देश के वे नेता, जो दुर्घटना में मारे गए
गोपीनाथ मुंडे तारीख: 3 जून 2014 निधन- सड़क हादसे में मौत (कार क्रैश) नेता: भारतीय जनता पार्टी (BJP) पद: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री, केंद्र में ग्रामीण विकास मंत्री
संजय गांधी तारीख: 23 जून 1980 निधन- दिल्ली (सफदरजंग एयरपोर्ट के पास प्लेन हादसे में पार्टी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
माधवराव सिंधिया तारीख: 30 सितंबर 2001 निधन: चार्टर्ड प्लेन क्रैश होने से मौत पार्टी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पद: पूर्व सिविल एविएशन मंत्री, वरिष्ठ नेता
जी.एम.सी. बालयोगी तारीख: 3 मार्च 2002 निधन: खराब विजिबिलिटी के हेलीकॉप्टर क्रैश होने से मौत जगह: आंध्र प्रदेश (कृष्णा जिले में तालाब में क्रैश) पार्टी: तेलुगु देशम पार्टी (TDP), लोकसभा स्पीकर थे
वाई.एस. राजशेखर रेड्डी तारीख: 2 सितंबर 2009 निधन: हेलिकॉप्टर क्रैश होने से मौत पार्टी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पद: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री थे
