नयाबास में महान संत सुशीला बाई की स्मृति में पैनोरमा बनाने, राजस्थान में मीणा कल्याण बोर्ड गठन समेत अनेक बिंदुओं पर दिए सुझाव
भीम प्रज्ञा न्यूज़.अजीतगढ़।सुमेर मीणा
प्रदेश सरकार द्वारा बजट पूर्व चर्चा संवाद बैठक शुक्रवार को सीएमओ में सीएम भजन लाल शर्मा की अध्यक्षता आहुत हुई। जिसमें प्रदेशभर के जिलों से करीब 90 व सीकर जिले से 8 प्रतिभागी शामिल हुए। जिसमें विभिन्न लिखित सुझाव दिए तथा सीएम भजन लाल शर्मा के समक्ष संवाद में चर्चा भी की। सीएम भजन लाल ने सुझावों को गंभीरता से सुना तथा बजट में सम्मिलित करने का आश्वासन दिया। जानकारी मुताबिक सचिवालय जयपुर में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं/ हितधारकों /प्रतिनिधियों / संस्थाओं के व्यक्तियों के बजट पूर्व संवाद हेतु सुझाव कार्यक्रम को लेकर सीएम की अध्यक्षता, जनजाति मामलात मंत्री बाबूलाल खराड़ी, मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव, आईएएस कुंजीलाल मीना की मौजूदगी में आयोजित हुआ। इस दौरान रिटायर्ड एएसपी वीरेंद्र मीणा, रिटायर्ड प्रधानाचार्य प्यारे लाल मीणा, सोलर व्यवसाय के युवा उद्यमी ज्ञानप्रकाश झरवाल, कृषि मंडी पूर्व अध्यक्ष महेश मीणा, सामाजिक कार्यकर्ता चैतन्य मीणा, रिटायर्ड रेलवे अधिकारी गिरधारी लाल मीणा, किसान नेता ज्ञानचंद मीणा, सामाजिक कार्यकर्ता लीलाराम मीणा समेत प्रदेशभर से करीब 90 प्रतिभागी शामिल हुए। सीकर प्रतिभागियों द्वारा संवाद कार्यक्रम में निम्न सुझाव दिए गए:-
वीर बाला कालीबाई के नाम से जिला- सीकर में जनजाति छात्राओं हेतु आवासीय विद्यालय स्थापित किया जाए और छात्रावास बनाया जाए। अनुसूचित जाति / अ.ज.जा. के छात्र/ छात्राओं को राज्य सरकार देय लाभकारी योजनाओं में आर्थिक आय सीमा रुपये 2.50 लाख से बढाकर EWS / ओबीसी के बराबर रुपये 8.00 लाख की जावे।सीकर जिला के गांव नयाबास (नीमकाथाना) में महान् संत सुशीला बाई की स्मृति में पैनोरमा निर्माण करवाया जाए। अ.ज.जा के छगन/ छात्राओं हेतु प्रत्येक तहसील मुख्यालय सीकर जिला में – खण्डेला तहसील मुख्यालय पर डिजीटल पुस्तकालय स्थापित किया जावे। सीकर के करणा राम मीणा, सांवताराम मीणा स्वतंत्रता सेनानी मीणा का स्मारक विकसित किया जावे, और राज्य के पाठ्यक्रम में जीवनी शामिल की जाए। राजस्थान में मध्यप्रदेश के तर्ज पर मीणा कल्याण बोर्ड गठन किया जाए। अ.ज.जा. के छात्र । छात्राओं हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं यथा नीट /जेईई/ सीएलएटी की कोचिंग सेन्टर – सीकर जिला में खोला जाने समेत अनेक बिंदुओं को रखा।
