रजत विजय रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.फतेहाबाद। प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नही होती। इस बात का उदाहरण देते हुए शांति निकेतन पब्लिक सीनियर सैकेंड़री स्कूल, ढिंगसरा के प्रधानाचार्य रणसिंह जी रेपस्वाल व डायरेक्टर विजय सिंह बाघेला ने बताया कि हमारे विद्यालय के बच्चों का इतिहास रहा है कि वे शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण व क्विज प्रतियोगिताओं सहित अन्य विभिन्न गतिविधियों में अपनी अनूठी पहचान बनाते है। इसी कड़ी को जारी रखते हुए 29 नवंबर को हरियाणा सरकार द्वारा कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड एवं कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित हरियाणा पैवेलियन अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 2025 में शांति निकेतन स्कूल की छात्रा दिव्या ने पूरे हरियाणा राज्य के बच्चों व स्कूलों को पछाड़ते हुए गीता जयंती भाषण प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
उन्होंने बताया कि इस अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में पूरे हरियाणा राज्य से 68 विद्यालयों के बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिसमें से छात्रा दिव्या अपने मनमोहक शब्दों का प्रयोग करते हुए हरियाणा राज्य में तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने स्कूल, गाँव व अभिभावकों का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेता रही छात्रा को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्हांेने बताया कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती, उनको बस सही दिशा दिखाने की जरूरत होती है। हमें बच्चों का उचित मार्गदर्शन कर बच्चों में छुपी हुई प्रतिभा को सबके सामने लाने का प्रयास करना चाहिए और उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ जीवन मूल्यों का ज्ञान देना चाहिए, ताकि वे देश के एक अच्छे नागरिक बन सकें। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि शांति निकेतन स्कूल समय-समय पर बच्चों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर उनकी आवश्यकतानुसार हर चीज उन्हें उपलब्ध करवाता रहेगा और ऐसी प्रतियोगिताओं में बच्चों को बढ़चढ़ भाग लेने के लिए प्रेरित करेगा।
