-गृहमंत्राल में नई नियुक्ति को लेकर दिखा एक्शन में
विजय रंगा (ब्यूरो चीफ)
भीम प्रज्ञा न्यूज़.चंडीगढ़। प्रदेश में नए पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति को लेकर पुलिस विभाग में लॉबिंग तेज़ हो गई है। गृह विभाग इस समय पैनल तैयार करने की प्रक्रिया में जुटा है, लेकिन उससे एक दिन पहले दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में हुए बदलावों ने चर्चाओं कोऔर गर्मा दिया है। आईपीएस अजय सिंघल को एंटी करप्शन ब्यूरो की कमान सौंपी गई है, जबकि आईपीएस आलोक मित्तल को पुलिस आवास निगम का प्रबंध पुलिस आवास निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। मित्तल को एसीबी से हटाए जाने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहें हैं। फिलहाल, डीजीपी की दौड़ में कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें अजय सिंघल, आलोक मित्तल और एएस चावला प्रमुख हैं। हालांकि, चर्चाओं का केंद्र यह है कि इन में से सिंघल और मित्तल में से ही किसी एक को हरियाणा का नया डीजीपी बनाया जा सकता है।

