राजस्थान प्रगतिशील संस्थान की नई लाइब्रेरी का चुनाव 5 अप्रैल को
झुंझुनूं के नावरिया गेस्ट हाउस में होगा आयोजन
भीम प्रज्ञा न्यूज़ झुंझुनूं।
प्रदेश की सामाजिक संस्था राजस्थान प्रगतिशील संस्थान की नई प्रबंध कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव आगामी 5 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। संस्थान के चुनाव कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार यह चुनाव झुंझुनूं स्थित नावरिया गेस्ट हाउस में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक संपन्न होगा।
जारी निर्देशों के अनुसार केवल वे ही सदस्य चुनाव प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे, जिन्होंने 31 अक्टूबर 2025 तक अपनी समस्त बकाया राशि जमा कर दी है। पात्र सदस्यों को अपनी पंजीयन संख्या तथा आधार कार्ड या अन्य वैध सरकारी पहचान पत्र के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। इसके बिना किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पीरामल चावला को चुनाव अधिकारी तथा आत्माराम चेतीवाल एवं रामसिंह नावरिया को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।
संस्थान के संस्थापक राजेन्द्र प्रसाद चेतीवाल ने सभी सदस्यों से अपील करते हुए कहा है कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सर्वसम्मति से संपन्न कराया जाए, ताकि संस्था को मजबूत नेतृत्व मिल सके।
संस्थान के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक पात्र सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने का आह्वान किया है
