भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। देश के जाने-माने उद्योगपति व ई व्हीकल्स तुनवाल ई मोटर्स के मालिक झूमरमल तुनवाल की स्प्रेता की शादी सरदारशहर हाल सूरत निवासी दिनेश कुमार दैया के सुपुत्र प्रिंस के चूरू में आयोजित हुई। इस अवसर पर आयोजित शादी समारोह में रियासत ग्रुप के सुमेर सिंह, हैदराबाद के महेश कुमार सैनी, मुम्बई के मुरली बालाण, लक्षमनगढ के अनिल बागड़ी ,सीकर के प्रदीप मोदी रामगोपाल राकसिया, निवास सैनी मुम्बई, नरपत परिहार जोधपुर, रमेश कुमार सैनी सरदारशहर, ताराचंद पारीक पूना देश प्रदेश के उद्यमी, व्यापारी, जनप्रतिनिधि व प्रबुद्ध जनों, महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास लक्षमनगढ के पदाधिकारी सदस्यों ने शादी समारोह में शिरकत कर वर वधू को आशीर्वाद दिया।
